उत्तर भारत का गर्मी व लू से बुरा हाल है। ऐसे में भारतीय माैसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम...


नई दिल्ली (आईएएनएस)। इन दिनों गर्मी व लू से उत्तर भारत का बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर में तो कल न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों का बुरा हाल रहने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने तो चार रंग-कोड की वार्निंग में  सबसे गंभीर 'रेड' अलर्ट भी जारी किया है। अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी वहीं माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी। यहां आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। यहां तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका
तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल ,बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु,  पुदुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra