देश में इन दिनों कहीं तूफान तो कहीं लू व बारिश से लोग परेशान हैं। आइए जानें कहां कैसा है माैसम का मिजाज...


कानपुर। चक्रवातीय तूफान फेनी इन दिनों बंगाल के दक्षिणपूर्वी और आस-पास के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में है। यहां हवाएं 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो फेनी के आज शाम तक उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है अाैर यह फिर घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे यह 3 मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। इस दाैरान हवाओं की गति ज्यादा होगी। यहां हवाओं  रफ्तार 195 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती


वहीं आज पश्चिम तमिलनाडु और बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से चलने वाली हवाओं की गति 165-175 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। इनकी रफ्तार 195 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु और दक्षित तटीय आंध्रप्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश भी होने के आशंका है। ऐसे में मछुआरों को इन सभी क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।उत्तर भारत के इन राज्यों में धूल भरी अांधी चलने की आशंका

वहीं उत्तर भारत के माैसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर धूल और आंधी चलेगी। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हवाएं काफी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी मध्य प्रदेश व यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलेगी।

Posted By: Shweta Mishra