मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके कहा है कि दक्षिणी में अरब सागर और हिंद महासागर में तूफानी हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमानों में चेतावनी जारी की है कि मेघालय में कोहरा रहेगा। राज्य के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में रहेंगे, जहां दृश्यता काफी कम रहेगी। रविवार को सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है। राज्य के इस हिस्से में दिन भर धुंध छाई रहेगी।अरब सागर से उठेगा तूफानदक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे लगे इलाके में तूफानी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमानों में चेतावनी जारी की है कि अरब सागर से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं। इससे आसपास के तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। कमोबेस ऐसा ही मौसम अरब सागर से लगे हिंद महासागर में भी ऐसे ही हालात रहेंगे।मछुआरों को दी चेतावनी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि रविवार को समुद्र में तूफानी हवाएं चलेंगी। मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने उन्हें मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे लगे हिंद महासागर में तूफानी हवाओं के चलने से मौसम खराब रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh