अरब सागर में लक्षद्वीप और आसपास लो प्रेशर की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं पहाड़ों से लगे मैदानी इलाकों में सुबह के टाइम घना कोहरा छाया रहेगा।


कानपुर। हिंद महासागर और अरब सागर के दक्षिण पश्चिम इलाके डीप डिप्रेशन बन रहा है। यह 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान यह चक्रवात के रूप में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर सोमालिया के तट की ओर बढ़ेगा।तटीय इलाकों में होगी भारी बारिशअरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्से और लक्षद्वीप इलाके के ऊपर लो प्रेशर बना हुआ है। इसी प्रकार अरब सागर के पूर्व मध्य तथा लक्षद्वीप के आसपास भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। इसके असर से बुधवार को आसपास के तटीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम https://www.inextlive.com/accuweather-forecasting विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लक्षद्वीप से सटे तट के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।घने कोहरे में ढके रहेंगे मैदानी इलाके


भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, पहाड़ों और मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का पूर्वोत्तर हिस्सा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों और पहाड़ी जगहों पर कहीं-कहीं दिन के टाइम भी धुंध छाई रहेगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh