इन दिनों जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अाैर बारिश हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे व ठंड से बुरा हाल है। आइए जानें आज देश में कहां-कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इन दिनों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हालात बिगड़े हैं। यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा के उत्तरी भागों में भी कल बारिश हुई है। भारतीय माैसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी नौ जनवरी तक यहां वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय रहने की संभावना है। इन इलाकों में आज भी होगी बारिश बर्फबारीआज भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों की पहाड़ियों में अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही हालात रहने की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी आज बारिश होने के आसार है। देश के इन इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा


आज कोहरे पर नजर डालें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में देर रात से सुबह तक घना कोहरा रहेगा। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों में सामान्य रूप से शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मध्य भारत और आंतरिक प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी भागों में 1-2 दिन तक शीत लहर चलेगी। देश के इन हिस्सों में हो रही बारिश कल से बंद

वहीं एक दिन पहले के माैसम पर नजर डालें तो पंजाब में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, असम और मेघालय में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। वहीं हवाओं का रुख बदलने से पूर्वोत्तर मानसून की वजह से तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश बंद हो गई है।

Posted By: Shweta Mishra