देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों माैसम का मिजाज अलग-अलग है। आज कहीं तेज हवाएं तो कहीं बारिश व ओलों की वजह से हालात बिगड़ सकते हैं।


कानपुर। आज उत्तर भारत में माैसम काफी बदला-बदला रहेगा। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जम्मू और कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में काफी तेज चलेंगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इन राज्यों के कई इलाकों में आंधी तूफान कहर आ सकता है। कई इलाकों में बदल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कुछ स्थानों पर तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश तो कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।  कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली चमक सकती
वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम और मेघालय में भी हवाएं काफी तेज चलेंगी। कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली चमक सकती है। वहीं मध्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ जगहों पर लू (हीट वेव) की वजह से लोगों को बुरा हाल रहेगा। इसके अलावा हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में उसके नजदीकी इलाकों में भी हवाएं काफी तेज चलेंगी। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर भी आंशिक रूप से मौसम बिगड़ा रहेगा। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।

Posted By: Shweta Mishra