देश में एक बार फिर माैसम पलटने वाला है। इसके बदलाव आज से ही कुछ राज्यों में देखने को मिल जाएंगे। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


 * जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी व बारिश * आज हिमाचल में भी बिगडे रहेंगे हालात  * काेहेर में डूबे रहेंगे उत्तर प्रदेश, पंजाबकानपुर। पहाड़ों पर इन दिनों एक बार फिर माैसम करवट ले रहा है। उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश ठंड में इजाफा हो रहा है। आज हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार है। इसकी वजह से आज जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने के भी आसार हैं। अगले 3 दिन तक हालात बिगड़े रहने के अासार


भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों पर अगले 3 दिन तक हालात बिगड़े रहने के अासार हैं। बारिश व बर्फबारी की वजह से कई सड़क मार्ग भी अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं बदलते माैसम का मिजाज अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में भी देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत का आज कुछ ऐसा रहेगा हाल

आज उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश व बिहार के अधिकांश इलाके कोहरे में डूबे रहेंगे। वहीं दिल्ली में आज हवा थोड़ी तेज चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में आज रात से ही माैसम बदलने लगेगा। इन राज्यों में 7 फरवरी को बारिश होने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

Posted By: Shweta Mishra