देश में आज कहीं काेहरा आैर बारिश तो कहीं बर्फबारी आैर चक्रवाती तूफान का असर रहेगा। आइए जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम...


कानपुर। उत्तर भारत में दिन ब दिन ठंड में इजाफा होता जा रहा है। आज जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी की आशंका है। वहीं भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर ठंड काफी ज्यादा रहेगी। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों का भी ठंड से बुरा हाल रहेगा। वैसे तो कोहरा लगभग इन सभी राज्यों में छाया रहेगा लेकिन सबसे अधिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहेगा। वहीं पूर्वाेत्तर भारत के मौसम पर नजर डालें तो आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। आज इन इलाकाें में बारिश की आशंका
वहीं बंगाल की खाड़ी के केंद्र चक्रवात तूफान 'पेथाई' उठने से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के हालात बिगड़े हैं। पेथाई की वजह से बीते दो दिनों से आंध्र प्रदेश के वोंगाल एवं काकीनाडा के अधिकांश इलाके बारिश से सराबाेर हैं। यहां हवाएं भी काफी तेजी से चल रही हैं। हालांकि अब यह कमजोर पड़ने लगा है। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों की मानें ताे आज पेथाई मछलीपत्तनम और काकीनाडा से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट को पूरी तरह से पार कर जाएगा।  हालांकि आज भी उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार है। वहीं ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और झारखंड में कुछ इलाकों में आज बारिश हाेने की आशंका है।

 

Posted By: Shweta Mishra