फोटो-5,6,

-दिनभर छाया रहा कोहरा, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन

- ठंड से बचने के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा

ROORKEE: रुड़की में शुक्रवार को भी मौसम ठंडक भरा रहा। कोहरे के कारण दिनभर सूरज के दर्शन नहीं होने से सके। मौसम में आये बदलाव के कारण ठंड बढ़ गयी है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

शहर में दिनभर रहा कोहरा

शुक्रवार को शहर के लोगों को कंपकंपाती हुई ठंड का सामना करना पड़ा। रोजाना की तरह सुबह से ही वातावरण में कोहरे की चादर लिपटी रही। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। शीतलहरों ने भी शहर को अपने आगोश में लिए रखा। लोग दिनभर धूप खिलने का इंतजार करते रहे किंतु कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन न हो सके। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में ख्.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान ख्ब् डिग्री से लुढ़ककर ख्क्.ख् डिग्री पर पहुंच गया। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में .8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान क्0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

घरों से दुबके रहे लोग

शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोग घरों में दुबके लोग, मौसम बदलने का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। बाजारों में भी चहल पहल कम ही दिखाई दी। ठंड के कारण अधिकांश लोगों ने घरों में रहने में ही समझदारी समझी। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। ठंड के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सड़कों पर भी आवाजाही कम देखने को मिली। शहर के विभिन्न बाजार सुनसान दिखाई दिए।

गर्म कपड़ों और अलाव का लिया सहारा

हाड़ कांपती ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों में लिपटे नजर आये। वहीं शहर के कई स्थानों पर लोग दोपहर में ही अलावा का सहारा लेते दिखाई दिए। एनआइएच, सिविल लाइंस, रामनगर, गणेशपुर, रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए।

Posted By: Inextlive