-दिन के समय गर्मी से रहा बुरा हाल

-लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी रहे छतरी की शरण में

DEHRADUN: शुक्रवार को सूरज का सितम कुछ ज्यादा ही रहा। दोपहर में सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो गया। जो निकले भी वे खुद को छतरी और सूती कपड़े से कवर्ड कर गर्माहट से बचाया तो वहीं, बीच-बीच में रुककर कोल्ड ड्रिंक्स आदि से ठंडा-ठंडा कूल-कूल का अहसास किया।

बढ़े हुए पारे ने किया परेशान

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार दून सिटी में शुक्रवार की दोपहर टेम्प्रेचर हाई हो गया। मौसम विभाग ने अधिकतम टेम्प्रेचर फ्8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ख्क्.फ् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज का अधिकतम टेम्प्रेचर फ्म् डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम टेम्प्रेचर ख्क् डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

दून में बरस सकते हैं बादल

उधर, मौसम विभाग ने आज आसमान के मुख्यत साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बरसात और बादलों की गरजन के साथ बरसात होने की भी उम्मीद जताई है। उधर, उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बरसात और बादलों की गरजन के साथ वर्षा होने की भी संभावना है।

Posted By: Inextlive