-आज थोड़ा सा नीचे गिरेगा दून का पारा

-हालांकि आसमान साफ बने रहने की है उम्मीद

DEHRADUN: गर्मी से परेशान दूनाइट्स को आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार की तुलना में आज टेम्प्रेचर का ग्राफ थोड़ा सा नीचे गिरने के आसार बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार दोपहर तेज धूप से खुद को बचाने के लिए दूनाइट्स छतरी का सहारा लेना नहीं भूले।

फ्म् डिग्री रह सकता है पारा

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दोपहर के समय का अधिकतम टेम्प्रेचर फ्म् डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम टेम्प्रेचर के नीचे गिरकर क्7 तक रहने की उम्मीद बनी हुई है।

यह रहा गुरुवार का हाल

बीते कुछ दिनों से देहरादून के अंदर मौसम की गर्मी से दूनाइट्स खासे परेशान चल रहे हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम टेम्प्रेचर फ्म्.भ् डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम टेम्प्रेचर क्7.8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा था।

बरसात के नहीं आसार

मौसम विभाग के डायरेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार आज दून का आसमान मुख्यत साफ रहेगा। उत्तराखंड के अंदर भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल बरसात होने की संभावना से इनकार किया गया है।

Posted By: Inextlive