उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जगहों पर शीत लहर चलने के साथ ही तापमान में गिरावट हो रही है। जानें यूपी समेत देश के अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने व बर्फ गिरने के साथ मैदानी इलाकों में पारा काफी नीचे आता जा रहा है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुका हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम ईरान और उसके आसपास है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश ठंड और बढ़ेगी। घना कोहरा छाया रहेगा


वहीं आज के माैसम की बात करें तो आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में& ठंडी हवाओं से लोग बेहाल रहेंगे। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी ठंड और गलन से लोगों का बुरा हाल रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर शीत लहर चलने के साथ घना कोहरा भी रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर में दक्षिण असम, मेघालय और त्रिपुरा में आज कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ ऐसा रहेगा तापमान

वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर अाज से दिन का तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। इससे ठंड से लोग बेहाल रहेंगे। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और पूर्वी भारत में कोहरे की तीव्रता में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं देश के पूर्वी और मध्य भागों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं लेकिन उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में मामूली वृद्धि हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश जारी रहेगी।

Posted By: Shweta Mishra