देश में आज उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में रहेगा। नए साल में बारिश और ओले गिरने की संभवना है। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। आज साल 2020 का आगाज हो गया है। एक ओर जहां देश में लोग आज इस नए साल का वार्म वेलकम करने का प्लान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अधिकांश इलाके कोल्ड कर्फ्यू की चपेट में हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी हालात ठीक नहीं हैं। पूरा उत्तर ठंड से कांप रहा है। कोहरे और शीत लहर से लोग बेहाल हो रहा हैं। भारतीय माैसम विभाग विभाग की मानें तो आज देश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार बने हैं। बारिश से भीग सकते हैं ये राज्य


ऐसे में आज नए साल के माैसम पर नजर डालें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज भी ठंड का कहर रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ठंड से हालात बिगड़े रहेंगे। कोहरे की बात करें तो उत्तर प्रदेश में कई अलग-अलग जगहों पर आज घना कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश तेज हवाओं संग बिजली चमकने की संभावना बनी है।इन इलाकों में गिर सकते हैं ओले

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और झारखंड, ओडिशा, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों में ओले गिरने की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra