देश में आज उत्तर भारत व मध्य भारत में कोहरे का कहर भले ही कम हो लेकिन राहत नही हैं। आज कई इलाकों में शीतलहर के अलावा बारिश व ओले गिर सकते हैं। जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। ठंड से कराह रहे उत्तर भारत व मध्य भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में बारिश व ओले गिर सकते हैं। नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की आाशंका है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार


वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना है। दक्षिणी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। पूर्वोत्तर भारत में दक्षिणी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। ऐसे में आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई भागों में जबकि बिहार, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की व कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।शीतलहर का कहर बरपने की आशंका

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के माैसम पर नजर डालें तो यहां भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में बर्फ गिर सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे सर्द मौसम समाप्त हो जाएगा। पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर अभी शीतलहर का कहर बरपने की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra