पश्चिम हिमालय में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने से हालात बिगड़े हैं। इसकी वजह अब उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में गिरावट हाेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से आज कुछ इलाकाें में भारी बारिश की आशंका है। जानें आज देश में मौसम का हाल...


कानपुर। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में इधर कई दिनों से लो प्रेशर बना है। इसकी वजह से उससे सटे तटीय तमिलनाडु और चेन्नई के कई इलाकों का बारिश से बुरा हाल है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लो प्रेशर काफी गहराता जा रहा है। इससे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी व तटीय तमिलनाडु और दक्षिण रायलसीमा में आज भारी बारिश की आशंका हैं। तटीय आंध्र प्रदेश,  दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, शेष तमिलनाडु और केरल के भी कई इलाकों का 24 घंटों के दौरान तेज बारिश से बुरा हाल रहेगा। न्यूनतम में तापमान में गिरावट दर्ज हाेगी


ऐसे में भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। भारी बारिश की आशंका से कई राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद कर दिए गए हैं।  वहीं इन दिनों पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टबेंस का व्यापक असर है। इसकी वजह से आज यहां बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की दिशा भी बदलेगी। ऐसे में उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों के न्यूनतम में तापमान में गिरावट दर्ज हाेगी।  हवाएं ठंडी चलेंगी सर्दी में इजाफा होगा

यहां आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिरने की संभावना है। इस दौरान हवाएं ठंडी चलेगी और सर्दी में इजाफा होगा। पूर्वानुमानों के मुताबिक फिलहाल देश के दूसरे हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव हाेने के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर में आज भी असम और मेघालय में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 3 दिनों तक यहां ऐसे ही हालात रहेंगे। अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा मेें भी अगले 5 दिन तक काेहरे की चादर सुबह चढ़ी रहेगी।

मौसम : कहीं बारिश व हवाओं का तो कहीं कोहरे का कहर, जानें आज का मौसम

Posted By: Shweta Mishra