देश में इन दिनों गुजरात महाराष्ट्र तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ की वजह से हालात बिगड़े हैं। आइए जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम....


कानपुर। गुजरात क्षेत्र के उत्तरी हिस्सों और दक्षिणी राजस्थान के करीब लो प्रेशर एरिया बना है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात राज्य में भारी बारिश होेने के आसार है। वहीं केरल और कर्नाटक में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। इन राज्यों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। झमाझम बारिश से भीगेंगे केरल समेत ये राज्यवहीं आज के माैसम पर नजर डालें तो सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात क्षेत्र, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई इलाके बारिश में भीगेंगे।


मछुआरों को प्रवेश न करने की सलाह दी जाती

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। झारखंड में अधिकांश इलाकाें में बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में समुद्र के करीब व तटीय इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी जाती है। बारिश और बाढ़ से 4 राज्यों का बुरा हाल, केरल में अब तक 45 लोगों की मौतएक फ्रेश लो प्रेशर क्रिएट होने की संभावनामाैसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के आस-पास एक फ्रेश लो प्रेशर क्रिएट की संभावना है।इससे 12-14 अगस्त के दाैरान उत्तर ओडिशा, दक्षिण झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश  की संभावना है। केरल में भी इसी टाइम पीरियाड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका हैं।

Posted By: Shweta Mishra