उत्तर भारत में सोमवार को माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। यहां अधिकांश राज्यों में धूल भरी आंधी व बारिश की संभावना है। जानें आज देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों माैसम का मिजाज अलग-अलग है। आज उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। भारतीय माैसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों की मानें तो आजराजधानी दिल्ली में में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज-चमक संग धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। भारी बारिश का अनुमान है।हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगीवहीं उत्तराखंड में बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर आले गिरने की आशंका है। हवाएं भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, ओडिशा, गंगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, झारखंड और बिहार में कई जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूल भरी हवाओं के साथ बिजली चमकने के अासार हैं।


चक्रवात 'वायु' की बदल रही दिशा, अगले 48 घंटों में कच्छ तट से टकरा सकतागुजरात के अलावा आज भारी बारिश से भीगेंगे ये राज्य

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात (सौराष्ट्र और कच्छ) अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होगी। चक्रवात वायु की वजह से गुजरात तट पर 40-50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। गुजरात तट व पूर्व-मध्य अरब सागर में हालातों को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है।

Posted By: Shweta Mishra