उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कहीं आंधी-तूफान और बारिश तो कहीं कड़ी धूप रहेगी। जानें आज के माैसम का हाल...


कानपुर। देश में आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली,मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में धूल भरी आंधी चलेगी। इन राज्यों में हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे होगी। वहीं पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आस-पास के स्थानों पर भी धूल भरी व तेज हवाएं चलेंगी। इन राज्यों में होगी भारी बारिशवहीं भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज कुछ राज्य बारिश से भीगेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर में, सोमालिया, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में हवाएं काफी तेज चलेंगी। इनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। गर्मी व लू से बेहाल रहेंगे ये राज्य
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भी लोग गर्मी व लू से बेहाल रहेंगे। कल सोमवार को गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इलाहाबाद में 45.3 डिग्री सेल्सियस संग यूपी का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं आज पूर्वी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में ,  झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और मराठावाड़ा में गर्मी व लू का कहर रहेगा।

Posted By: Shweta Mishra