देश में इन दिनों माैसम का मिजाज पल-पल में बदल रहा है। थोड़ी देर में गर्मी तो थोड़ी देर में बारिश और बादल अपना रंग दिखाने लगते हैं। ऐसे में आइए जानें भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देश में माैसम का हाल...


कानपुर। उत्तर भारत में उत्तराखंड की बात करें तो आज भी यहां भारी बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। यहां हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में में हवाएं तेज चलेंगी।  सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय पर भी 30 से 40 किलोमीटर की गति से धूल भरी हवाएं चलेंगी। बिजली चमकने के भी आसार हैं।  बारिश और लू से बेहाल रहेंगे ये इलाके
वहीं भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, बांदा, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाके बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी बारिश से भीगेंगे। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और कोंकण और गोवा में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं आज लू की बात करें तो  विदर्भ, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में कुछ हिस्सों में लोग इसकी वजह से बेहाल रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra