देश में इन दिनों दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं पूर्वी व उत्तर भारत में भी कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश के अासार हैं। जानें आज कहां-कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। इन दिनों दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की वजह से बुरा हाल है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण के केरल, कर्नाटक और इससे सटे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय भाग और असम में नागालैंड की ओर मॉनसून ट्रफ (मानसून गर्त)  होने की वजह से सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश होने के अासार बने हैं।  कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के आसार


मॉनसून गर्त वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर जा रहा है और 24 जुलाई से और गहराने लगेगा। इस दाैरान मध्य भारत में, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों और उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दाैरान चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में कई जगहों पर भारी बारिश होगी।केरल व असम में बारिश को लेकर रेड अलर्ट  

वहीं आज के माैसम पर नजर डालें तो भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक तटीय केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय भाग और सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर आज भारी बारिश होने के अासार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के भी कई इलाके भी बारिश से सराबोर रहेंगे। उत्तर में तूफानी हवाओं संग बारिश के असारइसके अलावा आज मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से लोग काफी बेहाल रहेंगे। उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बादल भी छाए रहने बिजली चमकेगी। इन राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी। इतना ही नहीं बिहार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra