देश में आज कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। कई इलाके कोहरे की चपेट में रहेंगे और कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट होगी।जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। वहीं भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा ओडिशा के भी कई इलाके बारिश से भीगेंगे। वहीं उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर घने कोहरा रहेगा। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी
वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के मुताबिक भी उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट की संभावना है। इससें कई इलाके ठंड से बेहाल रहेंगे। वहीं आज पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी। सिक्किम में बर्फबारी की गतिविधियां होने की संभावना है।इसके अलावा ओडिशा और उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

Posted By: Shweta Mishra