देश में आज माैसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। आज कहीं घना काेहरा तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जानें देश यूपी दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल...


कानपुर। आज देश में माैसम भारत के पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों को छोड़कर मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों में आज से अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश आज कोहरे की चादर ओढ़े रहेंगे। वहीं ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की संभावना बनी है। वहीं बारिश की बात करें तो आज पूर्वोत्तर के कई राज्य बारिश में भीगेंगे। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में कई जगहों पर शीत लहर की चलेगी। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी
वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश की वजह से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से लेकर मध्य भारत तक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। लोग यहां एक बार फिर ठंड से बेहाल रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra