पहाड़ी इलाकों में बारिश आैर बर्फबारी की वजह की इन दिनाें मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं दक्षिण प्रायद्विपीय भारत का भी बारिश से बुरा हाल हैं। जानें आज देश में मौसम का हाल...


कानपुर। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड काफी बढ़ी है। आज भी कुछ इलाकों बारिश की आशंका है। बीते दो दिनों में तो श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम के पूर्वानुमानों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और तामपान में गिरावट जारी रहेगी।यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज हो रही


वहीं पहाड़ी इलाकों की वजह से मैदानी इलाकों के तापमान में हर तीन से चार दिन में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और इलाकों में ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा इन राज्यों में आज भी सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं पूर्वाेत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में सुबह घना काेहरा और पूरे दिन हल्की धुंध छाई रहेगी।  दक्षिण प्रायद्विपीय भारत का बारिश से बिगड़ा हाल

दक्षिण प्रायद्विपीय भारत पर नजर डालें ताे इन दिनों यहां पूर्व की ओर उठ रहीं लहरों से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। इसकी वजह से यहां आज से अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में, रायलसीमा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 4 दिसंबर और उत्तर तमिलनाडु व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना है। यहां बारिश की वजह से ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ी है।

 

Posted By: Shweta Mishra