मानसून यूपी और बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत में आज अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। जानें अन्य राज्यों का माैसम का हाल...


कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ भागाें में बढ़ चुका है।कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और बिहार के बचे हुए इलाकों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसके अलावा मानसून  छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ा है।मानसून के अनुकूल हालातभारतीय माैसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मध्य अरब सागर के शेष भागों, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में, उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात और मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में अगले दो - तीन दिन स्थितियां अनूकूल होती नजर आ रही हैं। यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती


आज उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज संग धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। यहां हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।बिहार और झारखंड में भी अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आज तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी।वहीं केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल , सिक्किम, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra