Weather Update Today : उत्तर भारत में आज कहीं तेज धूप के साथ तापमान में इजाफा होगा तो कहीं बर्फबारी व बारिश की आशंका है। जानें आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक का माैसम...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सोमवार को माैसम का मिजाज काफी सख्त रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को दिन का तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार और मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा यूपी में भी अधिकांश राज्यों में आज कड़ी धूप के साथ उमस रहेगी। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। यहां कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है। दिल्ली में महीने के अंत तक बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में महीने के अंत तक बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे यह अनुमान है कि आगामी 31 मार्च को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है। बतादें कि रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी कि पश्चिमी विक्षोभ के 30-31 मार्च के आसपास प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में फिर से बारिश हो सकती है। माैसम अधिकारी ने कहा कि एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra