Weather Update Today : यूपी पंजाब हरियाणा व उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आज धूल भरी आंधी चल रही है। अगले कुछ घंटों में कुछ इलाकों में बारिश होने के भी आसार हैं। जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : उत्तर भारत में गुुरुवार को आधिकांश इलाकों में माैसम खुशनुमा रहेगा। बादल रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने चल रही हैं। कुछ इलाकों में बूदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वेदर एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी हवाएं काफी तेज चलेंगी।

इन इलाकों में बारिश के आसार
इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में माैसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुयी है। वहीं मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर बिहार और गिलगित-ब्लिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पोस्टल आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चल सकती है।

Posted By: Shweta Mishra