Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के मुताबिक यहां अगले 5 दिन माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाके भी आज बारिश की चपेट में रहने की संभावना है।

नई दिल्ली (एएनआई / पीटीआई)। Weather Update Today : उत्तर भारत में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों का बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत आसपास के अन्य राज्य बारिश की चपेट में हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले कुछ दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। लक्ष्मी नगर, आयानगर, लोधी रोड, मुंगेशपुर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी बारिश होने की आशंका है।

#WATCH | Latest visuals from the Shanti Van area of Delhi; people face problems due to water-logging situation. pic.twitter.com/0NcuuIgzSo

— ANI (@ANI) July 15, 2023


दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश
आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, अगले 5 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को बारिश में मामूली वृद्धि की उम्मीद बनी है। हालांकि इस दाैरान बाढ़ की आशंका है। बतादें कि राजधानी दिल्ली में यमुना के पास कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। हालांकि यह स्थानीय बारिश के कारण नहीं, बल्कि हिमाचल और अन्य राज्यों से यमुना नदी में काफी पानी आया है। बतादें कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Posted By: Shweta Mishra