Weather Update Today : देश के तमाम हिस्से शुक्रवार को भी बारिश की चपेट में रहेंगे। जानें पहाड़ों से मैदान तक कैसा रहेगा माैसम का मिजाज....


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक गरज और ओलाें के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहेंगे व बारिश के आसार है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की आशंका है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में ओलावृष्टि की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना


पूर्वोत्तर भारत में 3 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में और 1 और 2 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में भी बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम

वहीं कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अचानक से बदले माैसम की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अगले पांच दिनों के दौरान इसके सामान्य से नीचे सामान्य रहने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra