Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 11 September to 17 September 2022: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 11 सितम्‍बर से 17 सितम्‍बर 2022 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मिथुनकन्याधनुमीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है।मेषवृष राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 11 September to 17 September 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी छोट-छोटी बातों पर झल्लाहट या क्रोध आ सकता है। कार्यों को सही दिशा न मिलने से या कार्य समय पर पूरा न होने पर चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। अधिक संघर्ष के बीच कुछ स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। इससे कार्य करने में जातक को को थोड़ी सफलता मिल सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। यदि जातक कई कार्यों को एक साथ करना चाहेगा तो परेशानियाँ बढ़ सकती है। यदि जातक एकाग्र होकर किसी एक कार्य को प्रमुखता देगा तो परेशानियाँ कम होगीं और कार्यो का सफल होने का योग बन सकता है। चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत उत्तम नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। स्वास्थ्य पर निगरानी बनायें रखें। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगें। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें लड़ाई-झगड़े का भी योग है। कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में भी परेशानियाँ बढ़ सकती है। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलायें । नहीं तो विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें घूमने-फिरने से भी बचें नहीं तो यात्रा संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। इस सप्ताह इस राशि वालें जातक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनायें रखें। लापरवाही से किसी बड़ी बीमारी की शंका हो सकती है। शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी का योग है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। विरोधियों से सावधानी बरतें यदि दबाव अधिक हो तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घर परिवार में भी खुशी का वातावरण बनेगा। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए बहुत अनुकूल समय है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में गुणात्मक सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि तार्किक दृष्टि से कोई कार्य करना चाहे या किसी बिंदु पर बहस करना चाहे तो उसे अपने पक्ष में लाना चाहे तो उसे अपने पक्ष में करने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में स्थितियाँ बहुत अनुकूल रहेगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। सपत्ह के मध्य से थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। कार्यों में व्यवधान एवं विरोधियों से तनाव मिल सकता है। जिससे थोड़ा मानसिक दबाव की स्थिति बन सकती है लेकिन सप्ताह का अन्त आते-आते अचानक स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी का भी योग है। इसलिए ढंडे पदार्थों के सेवन से बचें। शिव जी की आराधना से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और बाधाओं में कमी आयेगी।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्योयोजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। इस सप्ताह सावधानी बनायें रखें। प्रेम संबंधों के जाल में न उलझें नहीं तो बड़ी परेशानी में जातक आ सकता है। सरकारी सेवा में किसी महिला की मीठी बातों में न आयें नहीं तो बाद में किसी बिंदु को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। जातक की बनाई योजनाएं लगभग पूर्ण होगीं या जातक जो कार्य करना चाह रहा होगा उसमें सफलता मिल सकती है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। जातक कोई बड़ी राजनीतिक साझेदारी वाला कार्य भी कर सकता है। निरन्तर भागदौड़ एवं सूझ-बूझ से कार्य करने का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की डील जातक के पक्ष में हो सकती है। जातक को निरन्तर क्रियाशील एवं संवेदनशील बने रहना चाहिए। जातक अपनी नम्रता एवं कुशल बात-चीत की कला से बाजार एवं समाज में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल हो सकता है। निरन्तर कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में का यह अनुकूल सप्ताह है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस बीच थोड़ा सावधानी से आगे बढ़े। भावनात्मक क्रियाकलापों में सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही एक दूसरे के प्रति संशय पैदा कर सकती है। जिससे आपसी विश्वास बाधित हो सकता है। इस सप्ताह शान शौकत पर अधिक खर्च करने से बचें नहीं तो विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अधिक खर्च होने से आर्थिक दबाव बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग रहेगा। लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेगें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कार्ययोजनाओं के प्रति जातक का उत्साह बना रहेगा। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य के प्रति जातक का संघर्ष बढ़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर जाकत कार्यों के लिए अपनी क्षमता से अधिक जोखिम उठाने का प्रयास कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पैसा लगान पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है लेकिन जातक की सक्रियता बनी रहेगी। खिलाड़ियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ सकता है।लेकिन कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण विजय जातक को मिल सकती है। जमीन-जायजाद के मामलों में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। किसी चलअचल प्रापर्टी में वृद्धि का योग है। सेना पुलिस एवं सरकारी जुड़े लोगों के लिए संघर्ष के साथ सफलता का योग है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार की स्थितियाँ भी पटरी पर आयेगीं आपसी मतभेद दूर होगें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। जातक नई योजनायें बनाने एवं उस पर चलने का प्रयास करेगा। इस बीच जातक का मन पूजा पाठ में लग सकता है। अपने माता-पिता एवं पुरखों का आशीर्वाद जातक पर बना रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रह सकती है। घूमने-फिरने एवं धार्मिक यात्रा का योग है। ज्ञानी एवं सतगुरुओं के सतसंग का अध्यात्मिक लाभ जातक को मिल सकता है> घर परिवार की जिम्मेदारियाँ पूरी होगीं।घरेलू प्रगति की स्थिति थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन निरन्तर उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रह सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यों का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। लेकिन संघर्ष एवं कठिनाईयाँ बनी रह सकती है। बड़ी-बड़ी योजनाओं को बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन इन योजनाओं को क्रियान्वयन करने में जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट के कार्य के पूरा होने पर कठिनाईयों के साथ बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से बाधायें कम हो सकती है। और जातक को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। मशीनरी सामानों का व्यवसाय करने वालें जातकों के लिए समय अनुकूल है। उनके लिए बड़े लाभ का योग बन सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। इस सप्ताह अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। तभी परिस्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घर परिवार में भी थोड़ी कठिनाईयाँ बनी रह सकती है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन कठिनाईयों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी बीच-बीच में तनाव दे सकते है। लेकिन जातक अपनी कुशल रणनीति एवं व्यवहारिक कुशलता से हर विषम परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यव्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है लेकिन बड़े लाभ की स्थितियाँ भी बन सकती है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनायें पटरी पर आयेगीं। सप्ताह का प्रारम्भ अत्यधिक अनुकूल है। जातक की कोई बड़ी कार्ययोजना आगे बढ़ सकती है। इस सप्ताह संघर्ष के साथ कोई बड़ा कार्य जातक क संपन्न हो सकता है या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने से जातक को ख्याति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है । पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक को सफल होने का योग बन सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। आगे बढ़ने का अवसर जातक को मिल सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra