Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 12 March to 18 March 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 12 मार्च से 18 मार्च 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृष मिथुनतुला मकरकुंभ राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है। कन्यावृश्चिक राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 12 March to 18 March 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों से थोड़ी राह मिल सकती है। शुक्र के आ जाने से शुक्र सुविधाओं में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। जातक अपने संसधानों को अपने पक्ष में लगाने में सफल होने लगेगा। कई महत्वपूर्ण वस्तुओं के खरीदने का योग भी बन सकता है। कभी-कभी सुख-सुविधाओं की प्रबल इच्छा के कारण जातक अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। जिससे थोड़ी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन परिस्थिति जन्य स्थितियाँ उत्साह वर्धक रहेगी। जातक का मनोबल बढ़ा रहेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना को विस्तार देने का अवसर जातक को मिल सकता है। कार्यव्यापार की दिशा में भी थोड़ा सुधार होने लगेगा। जिससे चुनौतियाँ थोड़ी कम होने लगेगी। प्रेम संबंधों में भी थोड़ा सुधार होगा लेकिन अभी राहु की भी स्थिति बनी हुई है। प्रेम आदि की दिशा में किसी भी जोखिम से बचें नहीं तो बनी बनाई बिगड़ सकती है। कार्य-व्यापार की दिशा में सोच-समझकर पैसा लगाने पर आय की स्थिति बढ़ सकती है। वाहन आदि अभी सीमित मात्रा में चलायें नहीं तो चोट-चपेट जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधानी से किये गये हर कार्य जातक के लिए अनुकूल एवं लाभकारी सिद्ध होगें। यदि किसी भी तरह का दबाव अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में प्रगति का योग बन सकता है। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। न्यायालय से संबंधित परेशानियों का भी अन्त हो सकता है। जातक के पक्ष में फैसला आने से जातक को राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी गुणात्मक सुधार होगा। व्यवसायिक गतिविधि में यदि जातक लगा होगा तो अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। बड़े लाभ का योग बन सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि का योग बन सकता है। घरेलू कार्यों में भी स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा। तो किसी महत्वपूर्ण या बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्कट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का भी सुख जातक को मिल सकता है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।
मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने एवं कार्यों को ऊँचाई पर पहुँचाने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की स्थितियों को अच्छे ढंग से संभालने में जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। इस राशि के जातक अपनी सूझ-बूझ एवं तर्कपूर्ण बात-चीत की कला से कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में या पटरी पर लाने में सफल सफल हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर आर्थिक स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपनी कार्ययोजनाओं को अधिक ऊँचाई प्रदान करने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने पर स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय सप्ताह के प्रारम्भ से लेकर अन्त तक लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है. योजनाबद्ध तरीके स किये गये कार्यों का अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से लोगों को प्रभावित कर सकता है और अपनी कार्ययोजना का विस्तार कर सकता है। कला साहित्य एवं संगीत से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कर्मठता एवं कार्ययोजनाओं को विस्तार देने एवं उसे ऊँचाई पर पहुँचाने में सफल हो सकता है। जातक इस सप्ताह अपने महत्व को बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी सक्रियता एवं क्रियाशीलता से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ होने के एक आध दिनों के बाद स्थितियाँ निरन्तर अनुकूल होने लगेगी। जिससे जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। लेकिन सप्ताह का अन्त आते आते थोड़ी सावधानी बढ़जिससे जीवन में सप्ताह के अन्त में होने वाली बड़ी चुनौती का सामना करने में जातक सफल हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। जातक यदि सतर्कता से कार्य करेगा तो बड़े लाभ की प्राप्ति कर सकता है। शिव जी का दर्शन करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के मध्य तक स्थितियाँ लगभग अनुकूल रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद इस राशि वालों के सामने बड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। जिससे जातक को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। पूरी रणनीति के साथ अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने का प्रयास करते रहें। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह का मध्य लगभग अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य के बाद चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक की कार्ययोजनाओं के प्रभावित होने से स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण बन सकती है। प्रमोशन न होने या अच्छे स्थान पर नियुक्त न मिलने से जातक के सामने अनेक तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों के सामने अनेक तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जातक को अपनी कार्योयोजनाओं को विस्तार देने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की परेशानियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है। पारिवारिक कलाह एं एक दूसरे के प्रति विश्ववास न होने से परेशानियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं सावधानी से कार्य करेगा तो परेशानियाँ थोड़ी कम हो सकती है लेकिन चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जिससे जातक मानसिक तनाव से गुजर सकता है। कार्य-व्यापार की भी स्थिति अनुकूल न होने से जातक के सामने विषम परिस्थितियाँ चुनौती खड़ी कर सकती है। जातक यदि सोच-समझकर विस्तारवादी स्थितियों को छोड़कर सामान्य ढंग से या अपने सीमित साधन के अनुसार कार्य करेगा तो परेशानियाँ थोड़ी कम हो सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने से जातक को नई नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें नहीं तो अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक दबाव बनाये तो बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से राह मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को भी कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो हर परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ और दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो कोई बड़ी कार्ययोजना भी पटरी पर आ सकती है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस सप्ताह व्यवसायिक दृष्टि से अनुकूल है। यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। विघ्न बाधाओं में कमी सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों के सामने थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सेना पुलिस एवं खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत एवं प्रतिस्पर्धा के बाद जातक को बड़ी सफलता न मिलने से जातक के सामने अनेक तरह की परेशानियाँ आ सकती है। राशि स्वामी मंगल के कमजोर होने से विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी चुनौती खड़ी कर सकते है। किसी प्रतियोगिता में कोई बड़ी सफलता न मिलने से जातक की आलोचना हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें और सूझ-बूझ के साथ ही अपने कार्य योजनाओं को विस्तार देने का प्रयास करें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें नहीं तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में भी पैसा लगाने से बचने का प्रयास करें। यदि चुनौतियाँ ज्यादा खड़ी हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ राहु की दृष्टि के कारण स्थितियाँ संघर्षपूर्ण बनी रह सकती है। वहीं दूसरी तरफ गुरु की स्थिति अनुकूल होने से जातक अपनी सूझ-बूझ एवं बात-चीत की कला से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक को बहुत ही सावधानी के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। एक तरफ लोगों का सहयोग मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ महत्वपूर्ण चुनौतियाँ भी जातक पर दबाव बनायें रख सकती है। जातक को निरन्तर क्रियाशील बने रहना होगा। तभी स्थितियों को पटरी पर लाने मे जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रह सकता है लेकिन सोच-समझकर कार्यों को करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है। एक आध बड़े एवं महत्वपूर्ण संपन्न हो सकते है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से हर स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़ी कार्ययोजना को विस्तार देने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगान पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। भूमि मकान एवं निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।विद्यार्थियो के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। न्यायालय से संबंधित अनुकूल स्थितयाँ बन सकती है। शनि का दर्शन एवं दान से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियाँ रहेगीं लेकिन जाकत उन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। घर परिवार की स्थितियों को पटरी पर लाने और उसे उन्नतिशील बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस राशि पर शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना हुआ है जिसके कारण थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक डटकर उन चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।भूमि भवन से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। इन क्षेत्रों में भी पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह इस राशि वालों की कर्मठता का विस्तार होगा। जातक अपनी कर्मठता एवं क्रियाशीलता से हर चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। दूर दराज की यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा लेकिन शनि की चढ़ती साढ़े-साती के कारण इस राशि के जातक थोड़ा मानिसक तनाव में रह सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने का प्रयास करने में जातक सफल हो सकता है। अपनी सूझ-बूझ एवं उच्च ज्ञान की क्षमता से जातक आगे बढ़ने मे जातक सफल हो सकता है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा।तो कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लग सकता है। स्कूल कॉलेज अध्ययन अध्यापन से जुड़े जातकों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra