Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 28 April to 4 May 2024: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 28 अप्रैल से 4 मई 2024 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृषसिंहवृश्चिकमकरकुंभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। मिथुनतुलामीन राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 28 April to 4 May 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। उच्च के सूर्य एवं गुरू की उपस्थिति के कारण जातक निरंतर क्रियाशील बना रहेगा। जिससे जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है लेकिन शुक्र की उपस्थिति के कारण खर्च की अघिकता बढ़ सकती है। भोग-विलास की प्रवृत्ति में वृद्धि होने के कारण जातक आर्थिक दबाव भी महसूस कर सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। दूर-दूर की यात्रायें या विदेश जाने का भी योग बन सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर पूंजी निवेश करेगा तो बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आयेगी एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। अच्छे मकान का सुख जातक को मिल सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। जातक क्रियाशील बना रहेगा। जातक यदि सोझ-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेगा तो बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। ईस्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। कला, साहित्य एवं संगीत से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके जातक अधिक प्रसिद्ध हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूर्जी निवेश करके जातक अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। किसी देवी की पूजा करके जातक अधिक उन्नति कर सकता है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्य-व्यापार मे दबाव की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें नहीं तो लड़ाई-झगड़े या अन्य किसी तरह की चुनौतियाँ बन सकती है। इस सप्ताह विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिसके कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए सावधानी बनाये रखे। अनावश्यक छोटी-छोटी बातो पर विवाद एवं चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। मन थोड़ा चंचल हो सकता है जिसके कारण जातक कभी-कभी चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर सकता है। घर-परिवर में भी अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एव शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। आयात-निर्यात से जुड़े जातको के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगीं लेकिन मध्य आते-आते चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। जिसके कारण तनाव की स्थिति से जातक को गुजरना पड़ सकता है। मध्य के बाद स्थितियाँ पुनःअनुकूल होने लगेंगी। जातक के रुके कार्य पुनः बनने लगेंगे जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। इस राशि वालो का समय प्रायः उतार-चढाव वाला बना रहता है। इस राशि वाले जातक यदि व्यवसाय करते है तो कभी बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल होते है तो कभी हानि की भी स्थितियों से गुजरना पड़ता है। कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। चन्द्रमा तेजी से राशि परिर्वतन करता रहता है। चन्द्रमा मन का भी कारक ग्रह है इसलिए इस राशि के जातको का मन हमेशा उतार-चढ़ाव से गुजरता है। कभी जातक को सुख महसूस होता है तो कभी दूख। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपने स्वभिमान की रक्षा करता हुआ निरंतर क्रियशील बना रहेगा। यद्यपि शनि के कारण थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन गुरू का भी प्रभाव बना हुआ है एसलिए ऐसे जातक सोच-समझकर एवं दूर-दृष्टि से कार्य करके अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल हो सकते है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। राजनीति से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है और उनकी लोक-प्रियता में भी वृद्धि हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेंगा। बुध की उच्च दृष्टि के कारण जहाँ जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। वही राहु एवं मंगल के प्रभाव के कारण जातक के जीवन में चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ भी बनी रह सकती है। अधिक संर्धष एवं परिश्रम के बाद जातक हर कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिसके कारण थोडी-बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सूर्य की नीच दृष्टि एवं गुरू के प्रभाव के कारण जातक तनाव से गुजर सकता है। कई विषम परिस्थितियाँ जातक को तनाव दे सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेंगे जो जातक पर जबाव बना सकते है। इस सप्ताह शुक्र के प्रभाव के कारण चुनौतियों एवं संघर्षों के बीच जातक को थोड़ा घूमने-फिरने का भी अवसर जातक को मिल सकता है। घर-परिवार में भी थोड़ी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को संभालने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही पूजी निवेश करे।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के परिश्रम का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यो को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खेल-कूद से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। जातक किसी खेल-प्रतिस्पर्धा में विजयी हो सकता है जिसके उसकी लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। म्रमोशन आदि का भी लाभ जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से जातक को राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगी। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन थोड़ी बहुत चुनौतियों के साथ जातक अपनी सक्रियता बनाये रखेगा और हर स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास करता रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ सकती है। जातक अपनी जिम्मेदारियों कों अच्छे ढ़ंग से निभाने का प्रयास कर सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा शनि की स्थिति मजबूत होने के कारण जातक की सक्रियता बनी रहेगी यद्यपि खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन खर्च अनुकूल कार्यों में होने के कारण जातक निरंतर उत्साहित बना रहेगा। दूर-दूर की यात्रों करनी पड़ सकती है लेकिन इन यात्रों से जताक अपनी योजनाओ का विस्तार करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार की चुनौतियों को भी कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। ईष्ट मित्रो का भी सहयोग जातक को मिल सकता है जिससे जातक अधिक सक्रिय हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। धीरे-धीरे विषम परिस्थितियों के हटने के कारण जातक राहत महसूस कर सकता है। कार्यो की सक्रियता बढ़ेगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। ठेकेदारी में लगे जातको के लिए अनुकूल अवसर है। इस सप्ताह जातक का मन धर्म-कर्म में लग सकता है। समाजिक कार्यों के प्रति जातक का लगाव बढ़ सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। मशीनरी सामनों का व्यवसाय या मोटर-गाड़ियों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में संर्घष एवं व्यवधान आ सकते है। मंगल की उपस्थिति के कारण जातक अपनी सक्रियता और परिश्रम से स्थितियों को थोड़ा पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो चुनौतियाँ बढ़ सकती है। घर-परिवार में भी अपसी कलह के कारण चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। न्यायलय के मामले में अभी स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है। व्यवसाय आदि की दिशा में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे नही तो हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra