Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 4 June to 10 June 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 4 जून से 10 जून 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह धनुमकरकुंभ राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है। वृषसिंहतुला राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 4 June to 10 June 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कार्यों में गतिशीलता आयेगी। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। वहीं दूसरी तरफ कई तरह की चुनौतियाँ भी जातक के सामने खड़ी हो सकती है। इस बीच थोड़ी सावधानी से कार्य करना होगा। तभी कार्यों में जातक को गतिशीलता बन सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है। इस सप्ताह संघर्षों एवं चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने वाला सप्ताह है। थोड़ी-सी लापरवाही जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्यों में भी जातक को चुनौती के साथ आगे बढ़ने का योग है। जातक अपनी सूझ-बूझ से पारिवारिक गतिरोध दूर करने में सफल हो सकते है। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो अपाहिजों क काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक रूप से विरोधियों के दखल अंदाजी से जातक थोड़ा तनाव में आ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। जातक यदि सोच-समझकर कार्यों को करेगा तब ही स्थितियाँ पटरी पर आयेगी। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र वाले जातक शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी का सामना कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जातक के सामने चुनौतियाँ बनी रह सकती है। न्यायालय से कोई राहत न मिलने से जातक तनाव में आ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने का प्रयास करें। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करेगा वहीं दूसरी तरफ जातक का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। सप्ताह के मध्य तक चुनौतियाँ बनी रह सकती है। लेकिन मध्य के बाद धीरे-धीरे चुनौतियाँ कम होने लगेगीं। लम्बे समय से रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने का भी योग बनने लगेगा। जो कार्य एवं प्रोजेक्ट लम्बे समय से रुके हुए थे वह भी पटरी पर आने लगेगें। जिससे जातक राहत महसूस करने लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक अपने लक्ष्य को बनायें रखने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में पूँजी निवेश करने से बचें। सप्ताह के मध्य के बाद अनुकूल परिस्थितियाँ बनने लगेगीं। तभी पूँजी निवेश करें। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर कर पूँजी निवेश करें तभी लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक यदि प्रयास करें तो विदेश यात्रा का भी थोड़ा योग है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। बाधाओं में कमी आ सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। एक तरफ जहाँ कई तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक तनावग्रस्त हो सकता है। लेकिन सूझ-बूझ से किये गये कार्यों में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। एक दूसरे के प्रति संदेह एवं शंका की भावना बन सकती है। जिससे जातक के प्रेम संबंधों में थोड़ा खट्टे मिट्ठे अनुभवों से जातक को गुजरना पड़ सकता है। कार्यों के प्रति भी थोड़ी उदासीनता की भावना बनी रह सकती है। कार्य-व्यापार में थोड़ी शिथिलता एवं मंदी का असर देखने को मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में विजय न मिलने से जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। बाजार एवं शेयर बाजार एवं शेयर मार्केट में की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर बाजार में पैसा निवेश करें।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में शिथिलता का भाव बना रह सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। किसी बड़ पद पर कार्य न करने का अवसर न मिलने से जातक जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। प्रमोशन आदि के न मिलने से चुनौतियाँ बढ़ सकती है। राजनीतिज्ञों के लिए भी यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जातक यदि सोच-समझकर कार्य करेगा तो थोड़ी चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। अधिक उम्र वाले जातक स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियाँ जातक को परेशान कर सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो बड़ी हानि का योग बन सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक अपने कार्यों को पटरी पर लाने के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बनायें रखें। कार्ययोजनाओं का विस्तार करते समय बीच-बीच में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्य-दक्षता को बनायें रखने के लिए जातक को खूब परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम करके जातक चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियो के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। गणेश जी की पूजा एवं बुध का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यद्यपि मन उत्साहित बना रहेगा लेकिन कई तरह की चुनौतियाँ जातक के सामने तनावपूर्ण स्थितियाँ बना सकती है। सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है। आर्थिक परेशानियाँ भी जातक के सामने बड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। प्रेम संबंधों में भी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। एक दूसरे के प्रति अविश्वास एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ बनने के कारण आपसी संबंधों में दरार या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ बन सकती है। सुख-सुविधाओं में भी थोड़ी कमी का योग है। कभी-कभी अनावश्यक खर्च के कारण जातक के लिए बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कुछ परेशानियों एवं चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। इस बीच बाजार एवं शेयर मार्केट में भी पूँजी निवेश करने से बचें। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का मन थोड़ा चंचल हो सकता है। कार्य-व्यापार में अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने एवं कार्यों को ऊंचाई प्रदान करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा। तो विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाते हुए। कई कार्यों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। घर परिवार में भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण वातावरण बन सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य दक्षता को ऊँचाई प्रदान करने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य दक्षता को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। यद्यपि कार्यो की अधिकता के कारण थोड़ा जातक शिथिलता महसूस क सकता है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के योग बन सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से जातक के लिए बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से आर्थिक स्थितियाँ और अधिक सुदृढ़ हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का का समय अनुकूल रहेगा। शनि की उतरती साढ़े-साती जातक के कार्य-योजनाओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभा सकती है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। ऑयल एवं मोटर गाड़ियों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्य योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। भवन निर्माण के कार्यों में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल इन क्षेत्रों में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता आयेगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। शनि अपने घर में है इसलिए शनि की साढ़े-साती का कुप्रभाव जातक पर कम पड़ेगा। जिससे जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार करने में सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को भी कम करके जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। ठेकेदारी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जमीन-जायजात खरीदने का भी योग बन सकता है। ठेकेदारी के कार्यों में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। इसलिए इन क्षेत्रों में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना रहेगा। इसलिए जातक को अनेक तरह की कठिनाओं को सामना करना पड़ सकता है। इस बीच हर कार्यों में कड़ी चुनौती जातक को मिल सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। घर परिवार की समस्यायें बढ़ सकती है। लेकिन जातक उन समस्याओं का सामना करते हुए निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पूँजी निवेश करें। शिक्षण के कार्यों में लगे जातकों को चुनौती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कार्य पटरी पर आ सकते है।

Posted By: Chandramohan Mishra