Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 9 May To 15 May 2021: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 9 मई से 15 मई 2021 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मेष वृष सिंह मकर राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय एवं क्रियाशील रहेगा मिथुन वृश्चिक मीन राशियों के लिए थोड़ा समय तनावपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा।

Weekly Horoscope in Hindi 9 May To 15 May 2021: Saptahik Rashifal 2021 : मेष (Aries): इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ा सर्दी जुकाम से बचे। भाग्य साथ देगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। किसी बड़े पद पर पहुंचने का प्रबल योग हैं। जातक का प्रभाव बढ़ेगा। निरंतर सक्रियता बनाएं रखें। सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

वृष (Taurus): इस सप्ताह इस राशि के जातकों की स्थिति पटरी पर आने लगेगी। स्वस्थ्य आदि में गुणात्मक सुधार होगा। जातक अपनी कला से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। बड़ी सावधानी भी बनाएं रखें। बिना सोचे समझें कोई निर्णय न लें। घर परिवार के कार्यों में सुधार होगा। थोड़ा मानसिक दबाव बना रह सकता हैं।

मिथुन (Gemini): इस सप्ताह के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। सावधानी बनाएं रखें। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। बाजार एवम शेयर मार्केट में बहुत सोच समझ कर पैसा लगाएं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं हैं। पढ़ाई लिखाई मैं मन काम लगेगा। गणेश जी की पूजा से बाधाएं काम आएगी।

कर्क (Cancer): इस सप्ताह के प्रारंभ में स्थितियां थोड़ी अनुकूल रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगे। मध्य सप्ताह से थोड़ा दबाव बन सकता हैं। बिना सोचे समझे कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। सर्दी जुकाम जैसी परेशानियां जातक को तनाव दे सकती हैं। अभी घूमने फिरने से बचें। बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकलें। बीच बीच में घरेलू तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। पारिवारिक संतुलन बनाने का प्रयास करें । शिव जी की आराधना से परेशानियां कम होगी।

Horoscope 2021: यह साल आपकी लाइफ में करेगा क्‍या कमाल? जानें अपनी राशि का पूरा हाल

सिंह (Leo): इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे ढंग से निभाने में जातक सफल होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु या कार्य पूर्ण होने से जातक उत्साहित होगा। यह सप्ताह जातक के लिए उपलब्धियों को देने वाला हो सकता हैं। सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo): इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सावधानीपूर्वक कार्य करें। सोच समझकर पैसा लगाने पर लाभ की स्थितियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। विशेष चिंता न करें घर परिवार एवम व्यवसाय की स्थिति को पटरी पर लाने के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अभी परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं हैं हर क्षेत्र में बहुत सोच समझकर आगे बढ़े। गणेश जी की पूजा से बाधाओं में कमी आएगी।

तुला (Libra): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें। परिश्रम का जातक को अच्छा प्रतिफल मिलेगा। कार्य व्यापार में प्रगति की स्थितियां बनेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव के साथ स्थितियांगतिशील बनी रह सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगें। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी बनाएं रखें। घूमने फिरने से बचने का प्रयास करें। किसी देवी की पूजा से स्तिथियां अनुकूल होंगी। हर तरह की बाधा से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्यों में अनेक तरह की परेशानी आ सकती हैं। जातक का उत्साह बना रह सकता हैं अति उत्साह के कारण जातक को अधिक भागदौड़ से बचने का प्रयास करना चाहिए। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का योग बन सकता हैं। मां काली की पूजा करें। घर में कपूर जलाएं।

धनु (Sagittarius): इस सप्ताह इस राशि के जातक को विशेष रूप से सक्रिय रहना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को सही दिशा देनी होगी। जातक को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थितियां भी थोड़ा तनावपूर्ण रहेंगी। सूझ बूझ से कार्य करें। घर परिवार की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत बने रहने की आवश्यकता हैं। विष्णु जी पूजा से स्थितियां अनुकूल होंगी।

मकर (Capricorn): इस सप्ताह इस राशि के जातक सूझ बूझ से कार्य करेंगें अपनी महत्वपूर्ण योजना को सही दिशा देने। के लिए जातक सक्रिय बना रहेगा यह सप्ताह आत्ममंथन का हैं जातक यदि आत्ममंथन करके कोई योजना बनाएगा तो उसे ऊंचाई पर पहुंचने में लोगो का पूर्ण सहयोग मिलेगा कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल हैं । बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ (Aquarius): इस सप्ताह इस राशि वाले जातक अधिक बुद्धिमान एवम चालाक लोगों से सावधान रहना चाहिए । जातक को सूझ बूझ से कार्य करना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए। जातक यदि सूझ बूझ से निर्णय नहीं लेगा तो बड़ी परेशानी में उलझ सकता हैं कार्य व्यापार में उतार चढ़ाव पर विशेष ध्यान देना होगा। परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जातक निर्णय लेगा तो स्थितियां अनुकूल बनेंगीं।

मीन (Pisces): इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए समय थोड़ा संघर्षमय रहेगा। कार्य व्यापार में जातक यदि सावधानी से कार्य नहीं करेगा तो बड़ी परेशानी में उलझ सकता है। व्यापारियों को अपने व्यापार की पूरी परख रखकर ही निर्णय लेना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं हैं। पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा। विष्णु जी की पूजा करें।

द्वारा : Astrologer and Vaastuvid Dr. Trilokinath, Lucknow

Posted By: Chandramohan Mishra