VARANASI : नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर फ्0 मार्च को गणेशोत्सव और संस्कार भारती की ओर से भगवा ध्वज और शुभकामना पत्रों का वितरण किया जाएगा। वितरण भैरवनाथ, मैदागिन और सोनारपुरा एरिया में किया जाएगा। इसी क्रम में फ्क् मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन विजय पताका फहराया जाएगा। उत्तरवाहिनी गंगा के दर्जन भर घाटों पर अ‌र्घ्य दान किया जाएगा। गंगा तट के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर शुभमंगल टीका लगाया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ। उपेन्द्र विनायक सहस्त्रबुद्धे ने दी है।

Posted By: Inextlive