- फूलों से किया गया पहले वोटर का स्वागत, सजाया गया फूलों से बूथ को।

- बैलून की सजावट और एलईडी रही आकर्षण का केंद्र।

Meerut- कैंट क्षेत्र में बनाए गए वोटिंग के मॉडल बूथ अपने वोटर्स को जागरूक करने में योगदान निभा रहे थे। वहीं फूलों व गुब्बारों से हुई बूथों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। वहीं बूथों पर पहले वोटर्स का स्वागत गुलाब का फूल देकर भी किया गया।

फूलों व गुब्बारों से सजाया गया

कैंटोमेंट बोर्ड ऑफिस पर पांच मॉडल बूथ बनाए गए थे। बूथ में एलईडी पर जागरुकता के संदेश चल रहे थे। साथ ही उसमें वोटिंग के तरीकों को भी स्टैप वाइस दर्शाया गया था। इतना ही नहीं बूथ को सुंदर तरीके से सजाया गया था। इसके साथ ही सफेद व गुलाबी रंग के गुब्बारों का स्वागत द्वार बनाया गया था। वहीं सीएबी इंटर कॉलेज व रेलवे रोड स्थित डीएन कॉलेज में भी मॉडल बूथ था। दोनों बूथ पर भी खूबसूरत सजावट देखने को मिली।

कैडेट्स कर रहे थे जागरूक

मॉडल बूथों पर एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड के स्टूडेंट्स की भी ड्यूटी थी। ये कैडेट्स विकलांगों व बुजुर्गो को लाने ले जाने में मदद कर रहे थे। केवल इतना नहीं बूथों पर किसे कहां जाना है व किसका कौन सा बूथ है उसकी जानकारी भी दे रहे थे। इसके साथ ही ये कैडेट्स वोटर्स की पर्ची देखकर उन्हें उनका बूथ बताने की भी मदद कर रहे थे।

ये रहीं अव्यवस्थाएं

सीएबी इंटर कॉलेज व कैंटबोर्ड में स्थित बनाए गए पोलिंग बूथ पर मॉडल बूथ तो बनाए गए, लेकिन यहां काफी अव्यवस्थाएं भी रहीं। कैंट बोर्ड पर दो पोलिंग बूथ की मशीन खराब होने पर बीच में मतदान रोकना पड़ा। आधे घंटा बाद जाकर मतदान शुरु किया गया। इसके साथ ही पानी पिलाने की व्यवस्था तो रहीं, लेकिन बूथ पर दूर -दूर तक कूड़ेदान नहीं मिला।

Posted By: Inextlive