भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने बर्दवान पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया और यहां कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार के पश्चिम बंगाल के बर्दवान पहुंचे और यहां के प्रसिद्ध राधा गोविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। इस दाैरान यहां पर उनक गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि आपने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और जिस गर्मजोशी के साथ आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता बनर्जी का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। साथ ही कहा कि आज मैंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी मैं उनसे दान लेने वाला हूं, इस तरह से आज से लेकर 24 तारीख तक हमारे कार्यकर्ता चालीस हजार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे।

Mamata Ji, ato bhoi keno? Ki hoyeche? (Mamata Ji, why so scared? What happened?) ... BJP will come to power: BJP President JP Nadda during a rally in Bardhaman, #WestBengal pic.twitter.com/ljRrhBqHid

— ANI (@ANI) January 9, 2021


जगदानंदपुर गांव में एक किसान के घर खाना खाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दुर्गा मां की सौगंध खाएंगे कि उनकी लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा। हमारी सरकार आएगी तो कृषक की लड़ाई लड़ कर पश्चिम बंगाल में उन्हें न्याय दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है। वहीं इस यात्रा के दाैरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा, पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष और दूसरे बीजेपी नेताओं ने जगदानंदपुर गांव में एक किसान के घर खाना भी खाया।

West Bengal: BJP national president JP Nadda along with Bengal BJP president Dilip Ghosh, has lunch at a farmer's house in Jagadanandapur in Purba Bardhaman district pic.twitter.com/nJLYiHPHpV

— ANI (@ANI) January 9, 2021

Posted By: Shweta Mishra