पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है। वहीं इस खास माैके पर वह अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में बनी है। उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें उस वीडियाे को...

कानपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज उनके 64वें दिन पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं आज ममता बनर्जी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में है। ममता बनर्जी ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खेल का एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह बैडमिंटन खेल रही हैं। फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो संग उन्होंने लिखा कि हम खेल से प्यार करते हैं। एक गांव में एक टोकन गेम।

 


ये वीडियो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया
ममता बनर्जी इस वीडियो में सिग्नेचर व्हाइट साड़ी और हरे रंग की शॉल पहने दिख रही हैं। ममता डबल मैच में लगी हुई दिखीं। पेंटिंग और कविता लिखने के जुनून के लिए जानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने खेल में भी अपने कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को हैरान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। लोग उनके इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

ममता बनर्जी जन्मदिन : कम उम्र में संभाला घर, फिर बनीं बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री

आंध्र के बाद ममता ने लगाई पश्चिम बंगाल में CBI पर रोक, जानें जांच एजेंसी के कार्यक्षेत्र

Posted By: Shweta Mishra