सामान्‍य तौर पर लोग उल्‍टी के नाम पर नाक मुंह बनाने लगते हैं लेकिन हाल ही में इससे जुड़ा बड़ा अनोखा मामला सामने आया है। ओमान में तीन लोग उल्‍टी से करोड़पति बन गए हैं। हो सकता यह बात पढ़कर आपको भरोसा न हो रहा हो लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। आइए जानें ये लोग कैसे और किसकी उल्‍टी से करोड़पति बन गए...


खुशबू देने लगी ओमान में हाल ही में तीन मछुआरे व्हेल मछली की उल्टी से मालामाल हो गए है। उनके लिए इस मछली की उल्टी एक जैकपॉट साबित हुई। खालिद अल सिनानी समेत दो लोगों को हाल ही में एक व्हेल मछली की उल्टी यानी कि एम्बरग्रिस मिली। हालांकि इसे समुद्र से उठाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। वे रस्सी की मदद से इसे उठाकर नाव के सहारे घर ले गए। शुरू में दो दिन वह उल्टी काफी बदबू आ रही थी लेकिन यह बाद में काफी खूशबू देने लगी। खालिद का कहना है कि यह अक्सर ही उष्णकटिबंधीय समुद्रों में तैरती मिलती है। यह मछली की आंतों से निकलने वाली वैक्स होती है। यहां भी क्लिक करें: इन अवतार बेबीज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, आप भी खरीद सकते हैं...कीमत मंहगी
खालिद के मुताबिक कई लोगों को दिखाने के बाद उन्होंने इसे सुखाया। सूखने के बाद यह करीब करीब 80 किलोग्राम तैयार हुई। उसके बाद उन्होंने उसे टुकड़ों में काटना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मछली की यह उल्टी करोड़ो में बिकती है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। जिससे इसकी कीमत काफी मंहगी होगी। इसे बेचकर उन्हें 10 लाख ओमान के रियाल मिलेंगे। जिसकी अमेरिकी डॉलर में लगभग 2,597,099 कीमत है। जिससे आज वह काफी खुश हैं। वह बचपन से शानदार जिंदगी जीने का सपना पाले थे। मछुआरे के रूप में लगभग 20 साल से काफी पेरशानी वाला जीवन जी रहे हैं, लेकिन अब उन्हें काफी सुकून मिला है। अब उनकी जिंदगी सुधर जाएगी।

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, आपने भी खाई होगी...Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra