यूं तो अच्छा ब्‍वायफ्रेंड बनाने के लिये कोई खास किताब या सिलेबस नही हैं पर अगर आप को किसी लड़की के साथ रोमांस करना हैं तो हमेशा कुछ बातों का ध्‍यान रखना आप के लिये बेहद जरूरी होता है। अगर इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो यकीनन वो लड़की आपके लिए पागल हो सकती है। अगर आप किसी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो उसे भरोसा दिलाएं कि आपका रिश्ता सच्चा है। जन्मों का है। किन्हीं वजहों से अबतक मिल नहीं पाए थे पर हमेशा अब वो साथ ही रहेंगे। अब ये उसपर छोड़ दो कि वो आपके बारे में क्या सोचती है। हम आप को ऐसी ही आठ बातें बताने जा रहे हैं जो लड़कियों को अट्रेक्‍ट करती हैं।


2- महिलायें हमेशा पुरुषों से ज्यादा बातूनी होती हैं पर इसका मतलब ये नही हैं कि पुरुष महिलाओं की बातों को अनसुना कर दें। हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड की बात को ध्यान से सुनना चाहिये। उसकी बात का जबाव देना चाहिये। अगर वो कुछ गलत कह रही है तो उसे ठीक ढंग से समझाना चाहिये। उसकी हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना चाहिये। अगर वो अपनी फीलिंग्स आप के साथ शेयर कर रही हैं तो उन्हें सुनना चाहिये। अपनी सलाह देनी चाहिये अगर उसने नहीं मांगी है तब भी।


4- आप जब रिलेशनशिप में होते हैं तो आप चाहते हैं कि जब भी आप को जरूरत हो ऐसे में वो आप को पास हो। लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पंसद करती हैं जो उनकी हेल्प करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं। अगर आप की गर्लफ्रेंड किसी प्राब्लम में है तो उसे सपोर्ट करें। उसकी समस्या का समाधान करना आप की जिम्मेदारी है।

6- लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पसंद करती हैं जो उनकी मौजूदगी में उनको इम्पार्टेंस देते हैं। अगर वो आप के साथ टाइम बिता रही है तो उसे यह एहसास दिलाना कि ये दोनो का साथ में बिताया हुआ सबसे बेहतरीन समय है आपकी जिम्मेदारी है। हमेशा की उनके काम की सराहना करनी चाहिये। जो वो आप के लिये करती है उसकी सराहना करनी चाहिये। 8- आप जैसे कपड़े पहनते हैं वो बयां करता है कि आप अंदर से कैसे इंसान हैं। इंसान का पहनावा उसके स्वभाव को बताता है। बहुत सारे लड़के अपने चेहरे से अपने इंट्रेस्ट को बयां नही कर पाते हैं। फ्लर्टिंग करना गलत नहीं होता है पर इसमें भी लड़की को ये दिखना चाहिये की आप उसे पंसद करते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत भाते हैं जो उन्हें अच्छा काम्पलीमेंट देते हैं और उन्हें वो अटेंशन देते हैं जिसकी वो हकदार हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra