आरयू में हुई घटना से सबक ले बीसीबी प्रशासन ने उठाया कदमचीफ प्रॉक्टर ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्टूडेंट्स को शुरू किया जोड़ना

BAREILLY

बरेली कॉलेज में अब शोहदों पर व्हॉट्सएप से नजर रखी जाएगी। चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट्स का एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है, जो कैंपस में कहीं छेड़खानी जैसी घटना होने की जानकारी तुरंत गु्रप पर मेसेज करेंगे। जिस पर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन तुरंत एक्शन लेगा.

 

तुरंत करें मेसेज

आरयू में एलएलएम की छात्रा से क्लासमेट ने छेड़खानी की थी, जिससे सबक लेते हुए बरेली कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें प्रिंसिपल, प्रॉक्टर बोर्ड के मेंबर व रेग्युलर क्लास अटेंड करने वाले एक्टिव स्टूडेंट्स को जोड़ा जा रहा है। इस ग्रुप में जुड़े स्टूडेंट्स को कॉलेज के किसी भी हिस्से में कोई घटना या छात्रा को परेशान किए जाने की घटना होती है, तो तुरंत मैसेज या फोटो क्लिक कर सेंड कर सकते हैं। मेसेज मिलने पर चीफ प्रॉक्टर तुरंत ही उस जगह पहुंचकर एक्शन लेगी और संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाइर्1 करेंगी।

 

गलत जानकारी पर कार्रवाई

व्हॉट्सएप ग्रुप में यदि कोई स्टूडेंट गलत जानकारी देता है तो उस स्टूडेंट पर कार्रवाई होगी। ग्रुप में सिर्फ सही जानकारियां ही मिल सकें इसलिए चीफ प्रॉक्टर ने पहले ही स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी दे दी है। चीफ प्रॉक्टर ने साफ कर दिया है कि ग्रुप में छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए सिर्फ छात्राओं को ही जोड़ा जाएगा। ग्रुप में चीफ प्रॉक्टर के अलावा प्रिंसिपल व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे।

 

आरयू में हुई घटना के बाद बरेली कॉलेज में भी छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है।

डॉ। वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, बीसीबी

Posted By: Inextlive