इंस्‍टेंट मैसेजिंग एप व्‍हॉट्सएप ने अपने यूजर्स को बहुत बड़ी सुविधा उपलब्‍ध कराई है। व्‍हॉट्सएप के नए अपडेट में यूजर्स किसी भी ग्रुप चैट में अब 256 लोगों को एड कर सकते हैं।

अभी तक 100 लोग जुड़ते थे
व्हॉट्सएप के ग्रुप चैट में जुड़ने वाले फ्रेंड लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने इसे अपडेट करते हुए ग्रुप चैट में जुड़ने वाले लोगों की संख्या 256 कर दी है। इससे पहले किसी भी ग्रुप में सिर्फ 100 लोगों को जोड़ने की सुविधा थी। यह नया अपडेशन एंड्रायड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं विंडोज व ब्लैकबेरी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
800 मिलियन हैं एक्टिव यूजर्स
फेसबुक द्वारा खरीदा गया व्हॉट्सएप मैसेजिंग एप दिनों-दिन अपने यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी करता जा रहा है। पूरी दुनिया में व्हॉट्सएप के कुल 1 अरब यूजर्स हो गए हैं। जिसमें कि 800 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। हालांकि इससे पहले फेसबुक ने भी एक अरब यूजर्स का आंकड़ा पार किया था और यह पहला नॉन-गूगल एप था जिसने यह रिकॉर्ड कायम किया। फेसबुक ने व्हॉट्सएप को 2014 में करीब 22 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसके बाद इस एप के यूजर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ।

inextlive from Technology News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari