RANCHI : देश के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्रों में हो रहे मौसमी बदलाव के साथ झारखंड में भी रविवार को इसका असर देखने को मिला। तेज हवा और बादल की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से हल्की सिहरन भी महसूस की गई। मौसम में अचानक बदलाव से संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है।

ख्0 किमी थी हवा की रफ्तार

रविवार को दोपहर में धूप होने के बावजूद अचानक मौसम ने करवट ले ली। लगभग ख्0 से ख्ख् किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी इलाके से तेज ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग के पदाधिकारियों के अनुसार पूरे भारत में इस वक्त ग्लोबल वार्मिग का असर देखने को मिल रहा है। जिसमें रांची समेत पूरे झारखंड में भी मौसमी बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरके महतो के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक पूरे झारखंड समेत, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे इलाकों में बारिश होगी।

तापमान में भ् डिग्री गिरावट

शनिवार की रात से ही आंशिक रूप से बादल छाने लगे थे। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान फ्ख्.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्म्.भ् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार को रांची के अधिकतम तापमान में भ् डिग्री गिरावट देखने को मिली। इस दिन रांची का अधिकतम तापमान ख्7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके में अधिकतम तापमान ख्ब् डिग्री रहा।

आज हो सकती है बारिश

झारखंड के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में निचले स्तर पर नमी की मात्रा ज्यादा है। वहीं पश्चिमी क्षेत्रों से इस वक्त साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान आने वाले तीन दिनों तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

Posted By: Inextlive