अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की आपस में कितनी बनती है इसमें कोई दोराय नहीं है। फिलहाल यहां जानें दोनों के बीच क्या थी पूरी बात...


कानपुर (फीचर डेस्क)। बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिक्की बहल और दिल धड़कने दो जैसी मूवीज में साथ काम कर चुकी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ इन दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी शानदार है और इसका एग्जाम्पल हाल ही में हुए एक इवेंट पर देखने को मिला। अनुष्का ने सबके सामने फटकारा


रणवीर स्टेज पर थे और लोगों को सक्सेस के मायने बता रहे थे। तभी अचानक वह माइक लेकर स्टेज से नीचे उतरे और ऑडियंस में बैठीं अनुष्का की तरफ बढ़ते हुए बोले, 'इस बारे में बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अनुष्का शर्मा से पूछते हैं कि आपके लिए सक्सेस का मतलब क्या है?' जैसे ही रणवीर ने उनके चेहरे के सामने माइक लगाया, अनुष्का ने उन्हें डांट लगा दी और कहा, 'रणवीर, आप होस्ट नहीं हैं!' इसके बाद रणवीर माफी मांगते हुए स्टेज पर वापस लौट गए।

एक्टिंग में नाम कमाने के बाद अब रणवीर म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाएंगे, बनाएंगे गानेअब होगी पार्टी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 83 के पैच वर्क सीन्स मंडे को मुंबई में पूरे कर लिए गए और इसका फाइनल शेड्यूल पूरा हो गया। मूवी पूरी होने की खुशी में दीपिका बड़ी पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं। दीपिका 83 की जर्नी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं। उन्होंने पर्सनली टीम के मेंबर्स को पार्टी के लिए इन्वाइट किया है।features@inext.co.inरणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की लैंबोर्गिनी

Posted By: Vandana Sharma