हॉलीवुड एक्‍टर एक बार फिर आ गए हैं चर्चा में। आएं भी क्‍यों न आखिर इस बार उनको बाहर का रास्‍ता जो दिखा दिया गया है। बताया गया है कि उनकी बदसलूकी के कारण उनको बार से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल इस खबर को सुनने के बाद चार्ली के फैन्‍स काफी निराश हैं।


ऐसा रहा मामला जानकारी दी गई है कि हॉलीवुड एक्टर चार्ली शीन को हाल ही में एक बार से बाहर निकाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चार्ली अपने वीकएंड को एंज्वाय करने के लिए कैलिफोर्निया के डाना पॉइंट रेस्त्रां और बार पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने फैन्स के साथ खूब जमकर एंज्वाय किया। एंज्वाय करने के बाद उन्होंने उनके साथ फोटोज़ भी क्लिक करवाईं। चार्ली को आया गुस्सा यहां पर जिस समय चार्ली अपने फैन्स के साथ एंज्वाय कर रहे थे, उसी दौरान एक महिला फैन मोबाइल से उनका वीडियो कैप्चर करने लगी। महिला को ऐसा करते देखकर उन्होंने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे नुकसान पहुंचाया। चार्ली का ऐसा व्यवहार देख वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और माहौल में सन्नाटा पसर गया। सिक्योरिटी ऑफिसर्स आए आगे
माहौल को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने तुरंत चार्ली को वहां से बाहर निकाल दिया। वैसे बताते चलें कि हॉलीवुड में चार्ली को 'एंगर मैनेजमेंट' सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके गुस्से से पूरा हॉलीवुड वाकिफ है। इस वाक्ये के बाद वहां मौजूद इनके फैन्स भी इनके स्वभाव से और ज्यादा डर गए हैं।inextlive from Hollywood News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma