21 दिसंबर 1963 को विरार महाराष्‍ट्र में जन्‍में बॉलीवुड एक्‍टर गोविंदा आज 52 साल के पूरे हो गए हैं। पर्दे पर तो लोगों ने गोविंदा को खूब देखा और समझा होगा लेकिन असल जिंदगी में उनके बारे में कम ही लोग कुछ जानते हैं। इनके जीवन प्रसंग से जुड़ी ये भी एक खास बात है कि जब इनका जन्‍म हुआ तो इनके पिता अरुण आहूजा ने इन्‍हें गोद तक लेने से मना कर दिया था। जानना चाहेंगे क्‍यों।

गोविंदा ने बताया
एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपने जीवन से जुड़े इस बड़े राज से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी मां के पेट में थे, तब उनकी मां निर्मला देवी साधवी बन गईं थीं। अब ऐसा नहीं है कि साध्वी बनने के बाद वह उनके पापा से अलग रहने लगीं। वह साध्वी जरूर बनीं, लेकिन रहतीं पापा के साथ में ही थीं। बिल्कुल साध्वी की तरह। उसके कुछ महीनों बाद उनका जन्म हुआ तो उनके पापा ने उनको गोद में लेने से मना कर दिया।
ऐसा था कारण
इसके पीछे राज ये था कि उनको ऐसा लगता था कि उनके कारण्ा ही उनकी मां उनसे अलग होकर साध्वी बन गईं। कुछ समय बाद जब लोगों ने उनको उनके बारे में बताया कि कितना सुंदर बच्चा है, कितना अच्छज्ञ लड़का है। ये सब सुनने के बाद उन्होंने उनसे प्यार करना शुरू किया।
मां नहीं चाहती थी उनका फिल्मों में जाना
इसके अलावा इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद से जुड़े एक और राज पर से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उनकी मां बिल्कुल भी नहीं चाहती थीं कि वह एक्टर बनें। हालांकि इस मामले में उनके पिता ने उनका पूरा सहयोग किया। वह बताते हैं कि मां चाहती थीं कि वह बैंक में जॉब करें। ये तो उनके पापा थे, जिन्होंने उनको एक्टिंग फील्ड में आने के लिए बराबर प्रेरित किया।
पिता ने समझाया ऐसा
उन्होंने उनसे कहा कि वह अच्छा लिख सकते हैं, वह अच्छे दिखते हैं, एक्टिंग भी करने में माहिर हैं, तो उन्हें फिल्म में आ जाना चाहिए। क्यों वह बेकार में कोई जॉब ढूंढ रहे हैं। ऐसा सुनने के बाद कुछ समय तक तो वह अपनी मां को बिना बताए राजश्री प्रोडक्शन के चक्कर लगाते रहे। फिर एक दिन उन्होंने अपनी मां से गुजारिश की कि वो उनको फिल्मों में काम करने की इजाजत दे दें।
मां ने हिदायत के साथ दी इजाजत
उस वक्त उन्होंने उनको इजाजत देते हुए सख्त हिदायत दी कि नो शराब, नो सिगरेट। मां से इजाजत लेने के बाद वह रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्टीट्यूट चले गए और इस मामले में वह बेहद लकी थे कि उन्होंने उनको ट्रेंड करने के एवज में कोई फीस भी नहीं ली। इसका कारण सिर्फ ये था कि वह उनके काम से काफी प्रभावित थे।
50 दिन में साइन की 49 फिल्में
इसके बाद उन्होंने 21 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू कर दिया। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'हत्या', जो 1988 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म थी, जिसे उनके भाई कीर्ति आहूजा ने निर्देशित किया। यहां गोविंदा ने एक और बड़ी बात का खुलासा किया कि 21 साल की उसी उम्र में महज 50 दिन के अंदर उन्होंने 49 फिल्में साइन कर दी थीं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma