आए दिन फेल होता है ट्यूबवेल, चार दिन से 600 घरों में डिस्टर्ब है पेयजल आपूर्ति

ALLAHABAD: एलनगंज वार्ड में पिछले करीब छह महीने से पेयजल आपूर्ति की समस्या है। पिछले करीब चार दिन से वार्ड के करीब 600 घरों में पानी की समस्या बनी हुई है।

इलाके के लोगों ने किया हंगामा

एलनगंज के प्रयाग, करनपुर और लल्ला चुंगी क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मंगलवार को भी पेयजल आपूर्ति में सुधार न होने पर आक्रोशित लोगों ने लल्ला चुंगी के पास एकजुट होकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। पार्षद नितिन यादव ने भी नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। पार्षद ने हंगामा व प्रदर्शन की जानकारी जीएम जलकल राधेश्याम सक्सेना को दी। जीएम ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।

Posted By: Inextlive