विश्‍व में सबसे ज्‍यादा रईस लोग अमेर‍िका में रहते हैं। दुनिया का सबसे अमीर व्‍यक्ति भी अमेरिका का ही है। वैसे क्‍या आप को पता है अरबों की संपत्ति के ये मालिक अमेरिका में रहते कहां पर हैं अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आप को बतायेंगे।

1- बिल गेट्स
दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिलगेट्स 81 बिलियन संपत्ति के मालिक हैं। बिल वॉशिंगटन के मेडिना में बने 66000 स्क्वयारफुट के विला में अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। बिल का ये महल वाशिंगटन लेक के किनारे बना हुआ है। इस घर को बनाने में 63 मिलियन डॉलर का खर्च आया था।

3- बारेन बफेट
बारेन बफेट अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बारेन 65.5 बिलियन की संपत्ति के मालिक हैं। बारेन ने ओमाह में अपने सपनो का महल बनाया है। उन्होंने 1958 में 31 हजार पांच सौ डॉलर में इस महल को खरीदा था। यह मकान 1921 में तैयार करवाया गया था। 6500 स्क्वायर फुट में फैला इस मकान में हर सुविधा मौजूद है।

5- लैरी इल्सन
ऑरेकल के एग्जीक्यूटिव चेयरमेन लैरी 49.3 बिलियन संपत्ति के मालिक हैं। लैरी ने कैलेफोर्निंया के वुडसाइड में 110 मिलियन डॉलर वर्थ का महल है। 2012 में उन्होंने 500 मिलियन डॉलर का सबसे बड़ा आईसलैंड खरीदा था। लैरी के विला में 2 से 3 एकड़ की एक झील भी है। जिसे लैरी ने खासतौर पर तैयार करवाया है।

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra