क्रिकेटर्स का बर्थडे उनके फैंस बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। कहीं केक कटता है तो कहीं उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की जाती है। कोई हवन करवाता है तो कोई मंदिर में नारियल चढ़ाता है। क्रिकेटर्स अपने फैंस के लिए भगवान से कम नही होते हैं। फैंस अपने दोस्‍तों और घर के सदस्‍यों का बर्थडे भूल जाते हैं पर कभी अपने फेवरेट क्रिकेटर्स का बर्थडे नही भूलते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट क्रिकेटर का जन्‍मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं तो हम आप से उनके बर्थडे डेट के बारे में जानना चाहेंगे।


अनहोनी को होनी कर दे धोनीवैसे क्रिकेटर्स के बर्थडे पर उनका हर फैन किसी न किसी तरीके से उन्हें बधाई देता है। कोहली के बर्थडे पर लड़कियां उन्हें फूल के साथ केक भेजती हैं। वहीं धोनी के बर्थडे पर लड़कियां स्कूटी से उनका पीछा कर उन्हे विश करना चाहती है। पर बर्थडे विश करने का सबसे जुदा अंदाज है पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का। वो जब किसी को बर्थडे विश करते हैं तो उनका अपना ही अंदाज ऐ बयां होती है। अनहोनी को होनी कर दे धोनी ये लाइन वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के बर्थडे पर उन्हें कहीं थीं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra