राशिफलों पर आप कितना विश्‍वास करते हैं। करते हैं तो ठीक है और अगर नहीं करते हैं तो इसे पढ़ना आपके लिए जरूर फायेदमंद होगा। यहां हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के करोड़पति लोगों की राशियों के बारे में। दरअसल 2016 में फोर्ब्‍स की ओर से जारी हुई 100 अमीर लोगों की लिस्‍ट से लिए हुए डाटा ने उनकी राशियों के राज खोले हैं। आइए आपको बताएं कि कौन से करोड़पति की कौन सी है राशि और उस राशि के लोगों का कैसा होता है स्‍वभाव।


कर्क राशि
कर्क राशि के लोग दृढ़ वफादार, प्रेरक और बेहद कल्पनाशील होते हैं। इसी के दूसरी ओर इस राशि के कुछ लोग बेहद मूडी, बेहद जोड़ तोड़ वाले और खुद को असुरक्षित महसूस करने वाले भी होते हैं। अब देखते हैं कि कौन से बिलेनियर की है ये राशि। इनमें से पहले हैं टेस्ला मोटर्स के फाउंडर और सीईओ एलोन मस्क, जिनकी कुल संपत्ति है $12 अरब की। इस राशि की दूसरी बिलेनियर हैं हेनेकेन हायरेस चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनेकेन। इनकी कुल संपत्ति है $ 12.3 अरब की और तीसरे हैं एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर। इनकी संपत्ति है  $11.1 अरब।
पढ़ें इसे भी : लाखों में है इन प्रोफेशनल चोरों कमाई

मीन राशि
मीन राशि के लोगों का इंट्यूशन बहुत तेज होता है। ये लोग बुद्धिमान, कोमल दिल वाले, दयालु और कलात्मक होते हैं। किसी भी खेल को खेलने के लिए ये लोग तैयार रहते हैं और तब तक खेलते हैं जब तक उसमें या तो वो जीत जाएं या शहीद हो जाएं। इस राशि के बिलेनियर्स में लग्जरी गुड्स बैरन LVMH के CEO बेरनार्ड आरनॉल्ट पहले बिलेनियर हैं। इनके पास कुल $34 अरब की संपत्ति है। इनके अलावा इस राशि में ऑस्ट्रेलियन मीडिया टायकून रयूपर्ट मुरडोच शामिल हैं। इनकी संपत्ति $0.6 अरब है। इनके बाद डेल के फाउंडर और सीईओ माइकल डेल भी इसी राशि के हैं। इनकी कुल संपत्ति $19.8 अरब है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों में जल्द याद करने और आइडिया एक्सचेंज करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है। इसके अलावा ये लोग किसी भी चीज को जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। तरह-तरह के परिस्थितियों में ये बहुत आसानी के साथ सामंजस्य बैठा लेते हैं। इस राशि में थॉमसन रॉयटर्स के चेयरमैन डेविड थॉमसन पहले बिलेनियर हैं। इनकी कुल संपत्ति है $23.8 अरब। इस राशि के दूसरे बिलेनियर हैं वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन। इनकी कुल संपत्ति है $33.6 अरब की। इसके तीसरे बिलेनियर हैं यूक्रेन में जन्मे और लंदन में पले-बढ़े बिजनेस मैग्नेट कहे जाने वाले लेन ब्लावेटनिक। इनकी कुल संपत्ति है $15.3 अरब की।

तुला राशि
तुला राशि के लोग स्वभाव के डिप्लोमैटिक, फेयर माइंडेड, सामाजिक और को-ऑपरेटिव होते हैं। इस राशि के बिलेनियर्स में L’Oréal की  उत्तराधिकारी लिलिआने बेटनकोर्ट पहली हैं। इनकी कुल संपत्ति $36.1 अरब है। इसके बाद इस राशि के दूसरे बिलेनियर हैं H&M चेयरमैन स्टीफन पर्सन। इनकी कुल संपत्ति है $20.8 अरब। इस राशि की तीसरी बिलेनियर हैं वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन। इनकी कुल संपत्ति है $32.3 अरब।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग स्वभाव के काफी क्रिएटिव, भावुक, उदार, जोशीले और हंसमुख भी होते हैं। वहीं ये बहुत हद तक आलसी भी होते हैं। इस राशि के बिलेनियर्स में पहले हैं गूगल के को-फाउंडर सर्गी ब्रिन। इनकी संपत्ति है $34.4 अरब की। दूसरे हैं फ्रेंकोइस पिनौल्ट। इनकी कुल संपत्ति है $11.5 अरब की। इसके तीसरे बिलेनियर हैं ओराकल के फाउंडर लैरी एलिसन। इनकी कुल संपत्ति है $43.6 अरब की।
पढ़ें इसे भी : मोदी सरकार देश के हर नागरिक को घर बैठे देगी सैलरी, पूरा प्लॉन तैयार

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग बेहतरीन शासक साबित होते हैं। ये स्वभाव के विश्वसनीय, व्यावहारिक, जिम्मेदार और स्थिर भी होते हैं। इस राशि के पहले बिलेनियर हैं फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग। इसकी कुल संपत्ति है $44.6 अरब है। इस क्रम में तीसरे बिलेनियर हैं कोच इंडस्ट्री के डेविड कोच। इनकी कुल संपत्ति है $39.6 अरब की।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma