नशे में लेटे-लेटे सिगरेट पीते समय बिस्तर पर रख सो गया, आग पकड़ने से बुरी तरह जला

जलने से गंभीर अवस्था में परिजनों ने कराया एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज के दौरान मौत

PRAYAGRAJ: लोगों की गाड़ी चलाकर विशाल (35) परिवार का पालन-पोषण करता था। दो दिन पूर्व नशे में घर पहुंचा और बिस्तर पर लेट गया। लेटे-लेटे सिगरेट जला कर पीने लगा। इस बीच नींद आ गई और जलती हुई सिगरेट बिस्तर पर गिरने से बिस्तर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वालों ने उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

चलाता था प्राइवेट गाड़ी

कर्नलगंज एरिया के ममफोर्डगंज कटरा निवासी विशाल पुत्र लालजी भारतीय पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। शादी के बाद एक लड़के का जन्म हुआ। वह प्राइवेट गाड़ी चला कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि 15 जनवरी को घर पहुंचा तो नशे में था। सीधे कमरे में गया और बिस्तर पर लेट गया। इस बीच सभी खाना पीना खाने लगे। वह बिस्तर पर लेटे-लेटे सिगरेट पीने लगा।

कमरे धुंआ निकलते देख चौंके

अचानक उसके कमरे से धुंआ निकलते देख परिवार वाले पहुंचे तो देखा कि पूरे बिस्तर में आग लगी हुई है। किसी तरह आग पर काबू पाकर जब तक परिवार वाले उसे बिस्तर से उठाते वह पूरी तरह से झुलस गया था। परिवार वाले उसे एसआरएन हॉस्पिटल ले आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआरएन हॉस्पिटल चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Posted By: Inextlive